अमृत सरोवर पर होमगार्ड के जवानों ने किया पौधरोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में लगाये गये नीम, जामुन, पीपल, बरगद  व पाकड़ के पौधे

बीकापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे पकवाड़ा अभियान के तहत बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुहुपीं मे स्थित अमृत सरोवर पर होमगार्ड विभाग की ओर से दर्जनभर से अधिक पौध जिला कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने नीम जामुन पीपल बरगद पाकड़ के पौधे लगाएं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आलोक कुमार सिंह, बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा महंत राजू दास आदि अतिथियों में शामिल रहे।

होमगार्ड विभाग के जवान इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। जिला कमांडेंट अयोध्या राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जबकि पेड़ अधिक होंगे तो वर्षा अधिक होगी। इससे लोगों को स्वस्थ वातावरण मिलेगा। ब्लाक प्रमुख बीकापुर दिनेश कुमार वर्मा व आलोक कुमार सिंह ने कहां कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में समय-समय पर बताते रहना चाहिए इससे आगे चलकर इस दिशा में उनकी सोच विकसित होगी।

पौधे रोपित कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश उपाध्याय, एडीओ पंचायत अजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद्र निषाद, सराय भनौली प्रधान विजय कुमार गौड़, प्रधान मेवालाल, एडीसी अमित कुमार तिवारी, बीओ हेमंत प्रताप सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, रमेश चंद यादव, नीरज सिंह ,अरविंद कुमार उपाध्याय, ,अरविंद सेन ,अवधेश प्रकाश शर्मा, नंद लाल यादव, के अलावा गोमती प्रसाद तिवारी राजकुमार पांडे समेत दर्जनों ग्रामीण वह शामिल।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya