नवनियुक्त महंत का हिंदू महासभा ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामलीला निवास के नवनियुक्त महंत चंद्रशेखर दास का स्वागत हिंदू महासभा द्वारा किया गया इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अधिवक्ता मनीष पान्डेय ने नवनियुक्त महंत का स्वागत फूल माला और भगवा चादर उढाकर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व की भांति ही यह पीठ हिंदू हितों और संघर्षों कि ना सिर्फ गवाह बनेगी बल्कि संघर्षों को एक नया आयाम भी प्रदान करेंगी, ऐसी हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है श्री पान्डेय ने यह भी कहा कि जिस प्रकार पूर्व महंत स्वर्गीय मोद नारायण दास का सानिध्य अपनत्व और संघर्षों में मुझे व संगठन को सदैव सहयोग मिलता रहा है वैसे ही आशा नवनियुक्त महान्त चंद्रशेखर दास महाराज से भी है इस पर महंत चंद्रशेखर दास ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे को पूर्ण रुप से आश्वस्त किया कि वह हिंदू हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे पूर्व की भांति जिस प्रकार आपको यह पीठ आपको सहयोग देती रही है ठीक वैसे ही आगे भी हम सब सहयोग प्रदान करते रहेंगे इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा चंद्रहास दीक्षित पंडित रविंद्र तिवारी कुलदीप श्रीवास्तव दिनेश जायसवाल अनुज दास रविंद्र दास आशीष आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सहफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ायें किसान : बलदेव सिंह औलख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya