भगवान परशुराम जयंती पर हिंदू महासभा ने किया नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर हिंदू महासभा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया लक्ष्मण घाट स्थित नया मंदिर शीश महल मैं आयोजित समारोह में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार, भीष्म,द्रोण, कर्ण,अश्वत्थामा को शस्त्र विद्या सिखाने वाले महान गुरु, नारी जागृति आंदोलन के संचालक ना सिर्फ, वैदिक राष्ट्र के प्रणेता थे, बल्कि वे धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, ज्ञान, शक्ति, साहस और शीलता के प्रतीक भी थे,

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत रामलोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि भगवान परशुराम विश्व में वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहते थे. उन्होंने स्वयं ब्राह्मण होते हुए भी शस्त्र धारण करके क्षत्रियोचित व्यवहार कर वर्ण व्यवस्था की इस धारणा को मिथ्या साबित किया कि मनुष्य का वर्ण जन्म से निर्धारित होता है कर्म से नहीं। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण परन मन करने वाले करने वाले प्रमुख लोगों में,राम प्रसाद तिवारी, जितेंद्र कुमार ,अरविंद शास्त्री, राम शंकर ,महेश शास्त्री, बब्बन सिंह ,आयुष मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  डॉ. दीपशिखा चौधरी को मिला प्रशस्ति पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya