हिन्दू रक्षा संगठन ने बाबरी विध्वंस के आरोपियों का किया गया सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कारसेवकों को भी किया गया सम्मानित

अयोध्या। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बाबरी विध्वंस के प्रमुख आरोपी संतोष दुबे तथा कारसेवा में सम्मिलित होकर बाबरी विध्वंस में सहयोग करने वाले रवि शंकर पांडेय व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय का सम्मान प्रमोद वन स्थिति निमिया बाबा के स्थान पर माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संत कविराज दास का सम्मान पवन दुबे उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू अर्चना सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों से एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा किए गए सम्मान में जानकी माता महंत निमिया बाबा, बाबा पवन दुबे हिंदू उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, अवनीश दुबे हिंदू जिला अध्यक्ष गोंडा, श्याम किशोर पाठक जिला संयोजक गोडा, संजय राठौर हिंदू जिला कार्यकर्ता गोंडा, पवन मिश्रा जिला कार्यकर्ता गोंडा पवन गुप्ता, राकेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, सूरज मिश्रा, अनुप पांडेय, मोहित मिश्रा, राजेश सिंह, अजय यादव, लवकुश मिश्रा, सोनू वर्मा ,विनोद तिवारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya