50 शैय्या चिकित्सालय देवगाँव में आरम्भ हुई स्वास्थ्य सेवाएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सीएमओ ने चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन का लिया जायजा

अयोध्या। जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के देवगांव में स्थपित और नवनिर्मित 50 शैय्या चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं आरम्भ हो गई। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा ने चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन का जायजा लिया।स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और क्षेत्र की जनता को उपलब्ध और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस चिकित्सालय में कुल 5 चिकित्सक,2 फार्मासिस्ट,6 स्टॉफ नर्स,1 एलटी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई जिन्होंने अपने योगदान चिकित्सालय मे दे दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चिकित्सालय में नियमित ओपीडी सेवा , लैब सेवा के साथ साथ इमरजेंसी सेवाएं भी आरम्भ कर दी गई हैं साथ ही चिकित्सालय में 24 घंटे प्रसव सेवाएं प्रदान किए जाने हेतु चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह चिकित्सालय जनपद के दुरस्थ क्षेत्र में स्थापित है और इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का आरम्भ प्राथमिकता से किया जाना था और आज यह खुशी का विषय है कि चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का आरम्भ हो गया और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya