in

सपाईयों ने केक काटकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन शहीद भवन पर केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सपा नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने श्री पटेल के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त समाजवादियों का है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरे दमखम के साथ अभी से जुट जाएं। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, बीकापुर विधानसभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, बीडीसी अनिल यादव बबलू, प्रधान रविंद्र यादव, ननकन यादव, आनन्द सिंह बिट्टू, दिनेश पटेल, अमृत लाल वर्मा, आजाद सिद्धकी, दिनेश यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  तुलसी स्मारक भवन का 19 करोड़ की लागत से किया जा रहा जीर्णोद्धार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

गोल्डन ऐरो अवार्ड की तैयारी में जुटे बेसिक कब बुलबुल

न्यू-वार्न कवरेज में और सुधार की आवश्यकता : मनोज मिश्र