in

धोखाधड़ी कर ससुर का मकान करा लिया था अपने नाम, गिरफ्तार

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने अतुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पकडे गए शख्स का पुलिस ने दर्ज केस चालान किया है। शनिवार को सीओ सिटी शैलन्द्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली के अलीगढ़ चौकी प्रभारी प्रभाकान्त तिवारी की टीम ने फतेहगंज से 38 वर्षीय अतुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।

इसके खिलाफ नगर कोतवाली में फर्जी, कूटरचरित वसीयत तैयार करवा अपने ससुर का मकान अपने नाम करा लेने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। पूर्व में भी इसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, धमकी और गबन का केस दर्ज हुआ था।

इसे भी पढ़े  मीडिया जगत में हो रहे बदलावों ने कॅरियर को जन्म दिया : डॉ. प्रदीप कुमार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

गले-शिकवा भुला फिर साथ रहने को राजी हुआ दंपत्ति

एक हजार बुद्धजीवियों का प्रत्येक लोकसभा में होगा सम्मेलन : धन सिंह रावत