गुजरात विधान सभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ किया अयोध्या दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गुजरात विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में वहां के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में मंदिरों का दर्शन किया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ने सहादतगंज बाईपास पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक चन्द्र प्रकाश गुप्ता के आवास पर स्पीकर व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट करके सम्मानित किया गया। गुजरात स्पीकर व विधायकों का प्रतिनिधिमंडल यूपी में स्टडी टूर पर आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में भ्रमण किया। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि बचपन से हम राम राज्य की परिकल्पना किताबों में पढ़ते आये है। सुचारु राज्य की व्यवस्था व राम राज्य की महात्मा गांधी की कल्पना का अनुसरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है। विधानसभा की एक व्यवस्था होती है। हम उसकी चर्चा कर रहे है। हमारे यहां क्या अच्छी चीजे है। आपके यहां क्या अच्छी चीजे है उसका लेनदेन करने आये है। उन्होने बताया कि लखनऊ आने के बाद अयोध्या आना स्वाभाविक है। हमारे साथ भाजपा व कांग्रेस के विधायक है। किसी के मन में कोई दुर्भाव नहीं है। हम एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते है। चुनाव जीतने के बाद सबका विकास हो इस भावना से प्रदीप्त होकर यहां आये है। हनुमानगढ़ी व कनक भवन का दर्शन किया। अयोध्या का नगर अब साफ सुथरा हो गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुजरात से आये स्पीकर व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या मंदिरों का दर्शन किया गया। प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग मुख्यमंत्री से हो चुकी है। अब इनकी मीटिंग यूपी के विधानसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री से होगी। गुजरात से आये विधायकों में जुसवंत सिंह पाडिया, भीखा भाई जोशी, महेश भाई पवाल, बाबू भाई वाजा, सीमा बेन मोहले, हितेन्द्र कनोडिया, लाखा भाई सगठिया, गजेन्द्र सिंह परमार, प्रद्युम्न सिंह जडेजा व गुजरात सरकार के अधिकारी शामिल थे। इस दौरान मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के सह सयोंजक ज्ञान केसरवानी आदि उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya