जीआरपी ने मांगा अतिरिक्त संसाधन और पुलिस बल, सख्त होगी सुरक्षा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राजकीय रेलवे पुलिस ने अयोध्या जंक्शन ही नहीं इसके आसपास के स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने का खाका मुकम्मल करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जीआरपी की ओर से मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और संसाधनों की मांग की जा रही है।

राजकीय रेलवे पुलिस पुराने सुरक्षा व्यवस्था के खाके को पुनरीक्षित करने में जुटी है। विभाग के जानकारों का कहना है कि बदले हालात के तहत स्थाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतन-मंथन शुरू हो गया है। फ़िलहाल प्राण-प्रतिष्ठा और नवनिर्मित स्टेशन भवन के लोकार्पण को लेकर जीआरपी की ओर से अस्थाई तौर पर संसाधनों और पुलिस बल की आवश्यकता का आंकलन किया गया है। जिसके तहत मुख्यालय से मय आवश्यक स्टाफ 4 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) व 20 हैण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी), दो एंटी सेबोटाज (एएस) चेक टीम तथा पुलिस बल के रूप में निरीक्षक के साथ महिला-पुरुष उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी की मांग की गई है।

राजकीय रेलवे थाना अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय का कहना है कि स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को रिवाइव किया जा रहा है। फ़िलहाल आगामी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यालय को संसाधनों और अधिकारियों समेत 200 पुलिस बल की मांग भेजी गई है।

इसे भी पढ़े  आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya