दशरथ महल से निकली धनुषधारी भगवान की भव्य शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गौ,संत,परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राजमहल,बड़ा स्थान से श्री धनुषधारी भगवान की भव्य शोभायात्रा(रथ यात्रा) बाजे गाजे के साथ निकली जो हनुमान गढ़ी, श्रृंगारहाट, शास्त्री नगर,तुलसी उद्यान,लता मंगेशकर चौक होते हुए संत तुलसी दास घाट सरयू तट पहुंची जहां श्री धनुषधारी भगवान की सरयू पूजन के उपरांत आरती पूजन,प्रसाद वितरण किया गया।

गौ संत परमार्थ सेवी विंदु गद्या चार्य महंतश्री देवेन्द्र प्रसादा चार्य महाराज अध्यक्षता एवम सानिध्य में निकली श्री धनुषधारी भगवान की रथ यात्रा में साधु ,संत भक्त श्री सीता राम नाम संकीर्तन करते हुए सरयू घाट पहुंचे। आरती पूजन उपरांत सोभा यात्रा वापस दशरथ महल मंदिर पहुंची जहां भगवान की आरती उपरांत भगवान पुनः मंदिर में विराजमान हुए। इस पुनीत अवसर यात्रा में शामिल सभी संत,महंतो,अतिथियों को या यसस्वी विंदु गाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज द्वारा अंगवस्त्र द्रव्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

यात्रा में पंडित विष्णुदेव नायक शास्त्री ,महंत राम रतन दास महाराज,पंडित विष्णुदेवा चार्य , वरिष्ठ अधिवक्ता आर, सी,शुक्ला जी, वरिष्ठ पुजारी द्वारिका दास ी,पुजारी राम नंदन दास , सुदामा दास ी, माया राम दास सहित अन्य संत,महंत,भक्त रथ यात्रा का दर्शन लाभ प्राप्त कर कृतार्थ होते रहे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya