सरकार गरीबों के उत्थान हेतु कृतसंकल्पित : गोवर्धन झड़फिया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गुजरात के पूर्व गृहमंत्री ने भाजपा कार्यक्रमों की किया समीक्षा

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश के सह प्रभारी, अवध क्षेत्र के प्रभारी तथा गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धन झड़फिया सोमवार को अयोध्या सर्किट हाउस सम्पन्न हुए भाजपा के कार्यक्रमों की समीक्षा करने पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित दर्जन भर पदाधिकारियों ने बुकें भेंट किया।
बैठक में पार्टी के द्वारा सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की उन्होने गहन समीक्षा की। पदाधिकारियों को और परिश्रम करने की आवश्यकता जताई। अभियान के प्रभारियों से एक एक कार्यक्रमों की सफलता के विषय में जानकारी हासिल की। आगामी कार्यक्रमों में 26 फरवरी को कमल विकास ज्योति अभियान, प्रधानमंत्री का सम्बोधन, बाईक रैली की तैयारियों की समीक्षा की। गोवर्धन झड़फिया ने बताया कि कमल विकास ज्योति अभियान हर बूथ पर दीपावली की तरह से मनाया जायेगा। कार्यक्रम केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर लाभार्थियों को सम्मलित करने का प्रयास किया जायेगा। विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियों का योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर संवाद स्थापित किया जायेगा। 28 तारीख को प्रधानमंत्री का सम्बोधन में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संख्या रहने के विषय में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। 2 मार्च को होने वाली बाईक रैली को लेकर रुट अभी से तैयार कर लें। बाईक रैली में हर बूथ से पांच बाईक तथा हर विधानसभा से कम से कम दो हजार बाईकों की संख्या होनी चाहिए। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। कार्यक्रमों को लेकर सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन सही रुप से करेंं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महानगर प्रभारी शिवनायक वर्मा, राम मोहन भारती, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, नागेन्द्र सिंह लल्लू, तिलक राम मौर्या, ऋषिकेश वर्मा, विद्याकांत द्विवेदी, धमेन्द्र सिंह, अशोक मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, केशव बिगुलर, डा अनिल सिंह इत्यादि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  इसरो में वैज्ञानिक बनने के बाद पहली बार गांव पहुंची दीक्षा का हुआ भव्य स्वागत

कमल ज्योति अभियान का उद्घाटन करंगे प्रभारी मंत्री

अयोध्या। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लभार्थियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विकास को प्रदर्शित करने वाली दीपावली मनाकर उपलब्धियों का बखान करेंगे। कार्यक्रम में प्रज्जवलित होने वाले दीपक का स्वरुप कमल का होगा। 1898 बूथों पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने प्रदेश के प्रभारी मंत्री सतीश महाना व प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर मंगलवार को जनपद में आयेंगे।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री सतीश महाना मंगलवार को सायं पांच बजे बीकापुर क्षेत्र के पहुंपी में लभाथियों से साथ कमल दीपक जायेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष जपीएस राठौर मसौधा क्षेत्र के सरियावां में, सांसद लल्लू सिंह मसौधा के भदोखर में, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विद्याकुंड के जयसिंहपुर के अनुसूचित बस्ती में, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता चौक सहित सभी विधायकों, पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।ं सभी लाभार्थियों के साथ कमल दीपक जलाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya