मंदिर निर्माण विघ्न निवारण के लिए होगा देवी भागवत का आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मप्र. के सतना के भक्त 13 से 22 अप्रैल तक करेंगे आयोजन

अयोध्या। भगवान राम की जन्म स्थली पर मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर निर्माण के लिए देश के कोने-कोने से सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं मंदिर निर्माण का कार्य निर्बाध रूप से चले इसके लिए पूजा-पाठ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक अनुष्ठान मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामभक्त ने 13 से 22 अप्रैल तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें देश के प्रमुख संतो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजक मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी विष्णु प्रसाद ने बताया कि इस अनुष्ठान में उन्होंने सच्चिदानंद महाराज धारकुंडी नरेश, देवी प्रसाद, कामतानाथ पीठाधीश्वर रामानंदाचार्य रामस्वरूपाचार्य, नरेंद्र गिरी महाराज और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास को आमंत्रित किया गया है। बताया कि सतना भगवान राम की तपोस्थली रही है। देश की सभी सनातन धर्म को की इच्छा है कि बरसों बाद भगवान राम के जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण हो रहा है तो यह कार्य निर्बाध रूप से चले इसके लिए सतना में देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है। भगवान राम के तप स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए यह अनुष्ठान बेहद अहम है। इसमें देश की प्रमुख संतो आमंत्रित किया गया है। इस अनुष्ठान का आयोजन 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा और 21 अप्रैल को समाप्त होगा।और 22 अप्रैल को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya