अटल के जन्मदिवस पर शीशे की भूल भुलैया का उदघाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शीशे की भूल भुलैया का उद्घाटन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने किया

अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से तैयार शीशे की भूल भुलैया का उद्घाटन अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने किया। यह भूल भुलैया राम पथ पर बेनीगंज जलकल कार्यालय के पास बनाई गई है। इसे माता सीता की खोज पर आधारित मिरर इमेज की थीम पर डिज़ाइन किया गया है।

जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर इसे प्रति वर्ष श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त खोला जाएगा। बाकी दिनों में प्रवेश के लिए 25 रूपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाएगा, जबकि 10 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 15 रूपये का शुल्क रखा गया है और विद्यालय समूहों के लिए 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह शीशे की भूल भुलैया अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई और रोचक अनुभव का माध्यम बनेगी।

साकेतपुरी पार्क अब कहलाएगा अटल पार्क


भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या नगर निगम ने साकेतपुरी पार्क का नाम बदलकर ’अटल पार्क’ रख दिया है। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का शिलान्यास भी किया गया, जो जल्द ही पार्क में स्थापित की जाएगी।अयोध्या में आयोजित इस समारोह में पूर्व मंत्री अनिल तिवारी, पूर्व विधायक रामदेव आचार्य, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी समेत कई नेताओं और सम्मानित व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा, नगर निगम के 60 वार्डों से एक-एक सफाई कर्मी को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya