छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को दिया गिफ्ट


अयोध्या। शहर के विभिन्न विद्यालयों की स्कूली छात्राएं समूह में विभिन्न पुलिस कार्यालयों में पहुंची और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा तथा परंपरा के मुताबिक सुरक्षा का आश्वासन हासिल किया। एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में राखी बांधने पहुंची छात्राओं को पुलिस की ओर से गिफ्ट और मिष्टान का वितरण किया गया।

परंपरागत रूप से सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। पर्व से जुड़ी किवदंती और परपरा के मुताबिक बहने अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनसे भविष्य में अपनी देखभाल और सुरक्षा का आश्वासन लेती है। स्कूलों में पर्व को लेकर छुट्टी होने के चलते स्कूली छात्राएं मंगलवार को समूह में निकली और अपने क्षेत्र के पुलिस कार्यालय पहुंच रक्षा सूत्र बांधा।

टाइनी टॉट्स स्कूल की छात्राओं ने आईजी अयोध्या कार्यालय पहुंचकर आईजी प्रवीण कुमार को रक्षा सूत्र बांधा इस मौके पर डीआईजी ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपहार भी दिया।

इसे भी पढ़े  भावनात्मक-सतर्कता बढ़ाती है परीक्षा- उत्पादकता : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya