युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ कई बरसों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की तहरीर पीड़िता ने थाना रौनाही में दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
            मामला रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता ने गांव के ही युवक उस्मान रजा पर आरोप लगाया है कि विगत लगभग सात आठ साल से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा ।शादी करने के लिए टालमटोल करता रहा। विगत 14 अप्रैल को आरोपी उस्मान रजा दूसरी युवती के साथ निकाह करने जा रहा था। मामले की जानकारी पीड़िता को होने पर
उस्मान रजा पर निकाह करने का दबाव बनाने लगी। युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उस्मान रजा ने 6 जून को अंतरंग की बनायी वीडियो को
सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुये चुप रहने के लिये दबाव बनाने लगा।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रौनाही दीपेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि धारा 376/504/506 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya