‘‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’’ निकली विसर्जन शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के संयोजन में ‘‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’’ के गगनभेदी नारो एवं गणेश भगवान के जयकारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान करते हुये गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश भगवान की विसर्जन शोभा यात्रा जमुनियाबाग से बड़े धूमधाम से परम्परागत रूप से निकाली गयी। शोभायात्रा जमुनियाबाग से प्रारम्भ होकर चौक घण्टाघर, रिकाबगंज, नियावां होते हुये गुप्तारघाट जाकर पूर्ण हुई जिसमें महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय, केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, सह संयोजक गगन जायवाल, विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर, शक्तिवाहिनी प्रमुख रविकान्त आर्य, अवधेश तिवारी, प्रमोद जायसवाल, अवधेश अग्रहरि, बजरंगी साहू, राजेश गौड़, रोहिताश्वचन्द्र राजू, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, केशव बिगुलर, आलोक शंकर, राजेश जायसवाल, रविन्द्र यादव, चन्दन गुप्ता, विशाल गुप्ता, भानचन्द्र गुप्ता, नीरज पाठक, रंजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अंकुश गुप्ता, अमित कनौजिया, तरुण गुप्ता उर्फ डम्पी, पवन निषाद, राधेश्याम यादव एवं अर्जुन आदि नगर के गणमान्य लोग एवं केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि विसर्जन यात्रा में सबसे आगे जमुनियाबाग के राजा श्री गणेश महाराज विघ्नविनाशक के रूप में पूरे नगर का दुःख दर्द हरते हुये चल रहे थे उनके पीछे गणेश भगवान के विभिन्न रूपों की लगभग पचास मूर्तियां नाचते गाते एवं अबीर गुलाल उड़ाते भक्तों, महिलाओं एवं बच्चों की भारी भीड़ के साथ विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रही थी। भगवान विनायक की विभिन्न मूर्तियों के साथ नगरवासियों के लिए प्रसाद की भरपूर व्यवस्था थी एवं साथ ही साथ दर्शनार्थियों के लिए विभिन्न जगहों पर प्रसाद वितरण किया जा रहा था। विसर्जन स्थल पर भक्तों के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गयी थी जहां विसर्जन के पश्चात् भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya