सांसद व विधायक के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गरीबों का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : लल्लू सिंह

अयोध्या। विकासखण्ड मसौधा में सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में गांधी संकल्प पदयात्रा निकली। पदयात्रा द्वारा पूरे क्षेत्र में भ्रमण करके पौधरोपण, स्वच्छता, जलसंचयन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिवेश के विषय में लोगो को जागरुक किया गया। पदयात्रा के दौरान धर्मदासपुर, मसौधा, माधवपुर, महोबा, बरवा, अन्तपुर में चौपाल लगायी गयी।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गरीबों व किसानों की जीवनशैली को विकसित करना है। गरीबों, किसानों व मजदूरों के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिला है। केन्द्र सरकार का 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। धारा 370 समाप्त होने से आतंकवादियों व अलगावादियों को करारा जवाब मिला है। आतंकवाद पर कड़े कदम के लिए आज विश्व भारत की ओर देख रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित किया जा रहा है। यहां सैलानियों को विश्व स्तर की सुविधाएं देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन व अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्द अस्तित्व में आयेगा। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। गांवों को मुख्यमार्गो से बेहतर सड़को के माध्यम से जोड़ा गया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, दिवसप्रमुख मनोज वर्मा, इं0 रणवीर सिंह, इन्द्रभान सिंह, राधेश्याम वर्मा, अंशू चौहान, प्रधान जगदम्बा वर्मा मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya