अवध विवि में मनाई गयी गांधी व शास्त्री की जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

“मेरे सपनों का भारत” के नाम कुलपति ने दिलाई शपथ

फैजाबाद। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पं0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस जयंती पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मेरे सपनों का भारत के नाम शपथ दिलायी। इस अवसर पर प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग के प्रो0 अशोक शुक्ला ने वैष्णव जन तो तेने कहिए तथा रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम….. भजन गाकर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के उपरांत एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पं0 लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन दो महान विभूतियों का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी प्रयोग के धनी थे वे परिवार, समाज एवं स्वयं पर प्रयोग किया करते थे। प्रयोग से ही उन्होंने अपने को पुष्ट किया और पारस के रूप में दुनियां के सामने आये। प्रो0 दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आत्म गौरव प्रदान किया। शास्त्री जी सच्चे गांधीवादी थे जिन्होंने अपना जीवन सादगी से बिताया।
कार्यपरिषद् सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी इन दो महापुरूषों को देश हमेशा याद रखेगा। गांधी जी ने अमेरिका में अपने अहिसंक आंदोलन का लोहा मनवाया था। शास्त्री जी के जय जवान जय किसान नारे से जनता का मनोबल बढ़ा और सारा देश एक जुट हो गया। प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 आर0एन0 राय ने कहा कि गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था और चाहते थे कि सभी नागरिक देश को स्वच्छ बनाने का कार्य करें। माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के प्रो0 एस0के0 गर्ग ने दोनों महापुरूषों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी आजीवन ईमानदारी एवं सादगी से रहे। यदि हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करें यदि पूरा नहीं आशिंक ही तो यह उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इतिहास एवं पुरातत्व विभाग एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एम0पी0 सिंह ने कहा कि आज इन महापुरूषों के विचारों को आत्मसात् करने की जरूरत है। अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो0 विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा गांधी जी की जयंती पर विश्वविद्यालय में दीक्षांत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गांधी जी हमेशा समानता की बात करते थे। आज हम सभी को उनके विचारों को अनुसरण करने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 एस0एन0 शुक्ला, उपकुलसचिव उमानाथ, प्रो0 राम लखन सिंह, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 एस0के0 रायजादा, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 रमापति मिश्र, डाॅ0 आर0के0 सिंह, डाॅ0 शैलेन्द्र वर्मा, डाॅ0 शैलेन्द्र कुमार, डाॅ0 अनुप कुमार, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डाॅ0 अनिल कुमार यादव, डाॅ0 नीलम सिंह, डाॅ0 अनिल कुमार विश्वा, डाॅ0 गायत्री देवी सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya