पेड़ पौधों के साथ मित्रवत करें व्यवहार: आकांक्षा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर नौनिहालों ने किया पौधरोपण

अयोध्या। पेड़ पौधों के साथ हम सभी को मित्रवत व्यवहार करना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करते हैं उक्त बातें भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर वृक्षारोपण महाअभियान के दौरान नौनिहालों ने को संबोधित करते हुए महादेव पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या आकांक्षा पांडे ने कही।
शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की तिथि पर जनपद में आयोजित वृक्षारोपण महा अभियान के तहत महादेव पब्लिक स्कूल आनंद बिहार जनौरा के नौनिहाल बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महती भूमिका का परिचय देते हुए सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का अहसास कराया इस मौके पर प्रबंधक ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने बच्चों वृक्ष लगाने एवं उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में 100 वृक्ष लगाएं इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी ,अंकित प्रताप सिंह ,किरण ,अर्चना, कीर्ति उपाध्याय ,संध्या सोनी ,अमृता सिंह ,प्रिया सिंह सहित विद्यालय के सैकड़ों नौनिहाल बच्चे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र रावत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya