एफपीओ परियोजना प्रबन्धक इकाई की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत कृषि तकनीकी प्रबन्धन अभिकरण (आत्मा) योजना के गवर्निंग बोर्ड की बैठक एवं फारमर्स प्रोड्यूसर आगनाइजेशन (एफ0पी0ओ0) की जिला स्तरीय परियोजना प्रबन्धक इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मेंं आयोजित की गयी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि सम्बंधित विभागों को आवंटित लक्ष्य एवं पूर्ति की प्रगति पर समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने बताया कि योजना के अन्तर्गत आगामी 23 दिसम्बर 2021 को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाना है जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य के आठ-आठ लाभार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर एक-एक कृषकों को सम्मानित करने के लिए चिन्हांकित कर सूची तैयार की जाय। बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानो की उन्नति के लिए जनपद में कराये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने कृषकों को पराली प्रबन्धक के लिए अधिक से अधिक जागरूक तथा इससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी कृषक बंधुओं को जानकारी दी जाय। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा करते हुये क्रय केन्द्रों पर अनियमितता व शिथिलता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सहित कृषि विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya