अयोध्या। रायबरेली हाइवे पर मंगलवार को इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित चमनगंज बाजार क्षेत्र में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस का ईएमटी दीपक कुमार घायलों अमिता सिंह (आठ वर्ष) पुत्री शिवकुमार सिंह निवासी महावां थाना पूराकलंदर तथा अर्चिता सिंह (35 वर्ष) पत्नी शिवेंद्र प्रताप और इनकी पुत्रियों अक्षिता सिंह (आठ वर्ष) व अंशिका सिंह (28 वर्ष) निवासीगण अहिरौली सलोनी थाना इनायतनगर को लेकर आया था। सभी का उपचार किया जा रहा है।
घायल पति-पत्नी का हुआ मेडिकल,रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में विवाद के बाद हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़िता नसीमुन पत्नी गुड्डन निवासी नेवतीपुरा गढ़ैया की शिकायत पर मारपीट,गाली-गलौच व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।