कच्ची दीवार गिरने से चार घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-घायलों को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती


अयोध्या। प्रधानमंत्री आवास योजना का घर बनवा रहे परिवार के सदस्यों पर अचानक पड़ोसी की कच्ची दीवार गिर जाने से चार लोग बुरी तरीके से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कैंट कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक परिवार मकान का निर्माण करवा रहा था तभी उसके बगल स्थित माया देवी पत्नी स्व. नाथूराम के कच्चे मकान की दिवार गिर गयी जिसके नीचे 24 वर्षीय समई व उसकी 22 वर्षीय पत्नी सीमा और 3 वर्षीय पुत्र आदर्श तथा 33 वर्षीय पन्नालाल दब गये।

मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। चारों घायलों को इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya