-अयोध्या पहुंचे मन्दिर समिति अध्यक्ष ने निर्माण अधिकारियों संग की बैठक
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डा मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि विकसित भारत की आधारशिला डॉ. मनमोहन सिंह ने ही वर्ष 1991 में बतौर वित्तमंत्री रख दी थी। मैंने उनके अधीन कार्य भी किया है। हम लोग जो कहते हैं कि वर्ष 2047 तक हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी निश्चित तौर पर हम विकसित देश होंगे। निश्चित रूप से भारत के आर्थिक इतिहास को नया मोड़ देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को मेरा उनके प्रति शत शत प्रणाम है।
राम मंदिर परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों के पूर्ण होने पर मंथन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या में समिति की बैठक किए। बैठक का आज पहला दिन है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं।जिसमें राम मंदिर परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों के पूर्ण होने की तिथि पर चर्चा मुख्य है। राम मंदिर में बन रहे एक किलोमीटर परकोटे में 8 लाख 40 हजार क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। जिसमें 3 लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने शेष हैं। मजदूरों के बढ़ाए जाने से राम मंदिर निर्माण की प्रगति में हुई है। जिस कारण उम्मीद है कि जून 2025 तक परकोटे का निर्माण हो जाएगा।जनवरी के प्रथम सप्ताह में जयपुर में बन रहीं मूर्तियों का अंतिम निरीक्षण होना है।
राममंदिर परिसर में बनने वाले पुष्कारिणी सरोवर पर काम शुरू
श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर परिसर में बनने वाले पुष्कारिणी सरोवर पर काम शुरू हो गया है। बैठक में ड्राइंग डिजाइन पर निर्माण समिति अध्यक्ष के साथ चर्चा चर्चा। इसी के साथ राम मंदिर में बन रहे चार द्वार पर भी मंथन होना है। राम मंदिर आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभा चुके संतों के नाम पर द्वारों के नाम रखें जाएंगे।
निर्माण समिति चेयरमैन ने रामलला का दर्शन पूजन कर किया निरीक्षण
निर्माण समिति की बैठक के पहले श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने श्रीराम लला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने परिसर में निरन्तर चल रहे निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों एलएंडटी, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स और तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।