हर्षोल्लास से मनाया गया पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 75वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर व केक काटकर दी बधाई

पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री को जन्मदिन पर बधाई देते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला

अयोध्या। कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. निर्मल खत्री के सौम्य, सरल एवं जनप्रिय व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके द्वारा पार्टी और क्षेत्र के लिए किए गए योगदान को याद किया। डॉ. निर्मल खत्री ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान दिया और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। डॉ. निर्मल खत्री का कार्यकर्ताओं के प्रति गहरा लगाव रहा है। वे हमेशा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण ने कांग्रेस को जिले में नई ऊर्जा प्रदान की है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम डॉ. खत्री की सामाजिक सोच और जनसेवा की भावना को दर्शाता है, क्योंकि वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित करते रहे हैं।

इसे भी पढ़े  36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

इस अवसर पर डॉक्टर खत्री को बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंहमहानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ,राजेंद्र प्रताप सिंह ,रामदास वर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला उपेंद्र सिंह लालू लखनऊ के युवा नेता अब्दुल्ला शेर खान कर्मवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा मिश्रा महेश वर्मा अशोक कुमार सिंह,अनिल तिवारी ,संस्कार शुक्ला गुड्डू सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक ,महिला नेता नाजिश फातिमा नीलम कुमारी शालिनी पांडे, दयावती ,रामेंद्र त्रिपाठी, आशीष दुबे, आशीष यादव, संदीप यादव रिशु,फ्लावर नकवी, सोहनलाल प्रदीप निषाद रविंद्र कोरी, शैलेंद्र सिंह,, कविंद्र साहनी, अशोक कनौजिया ,मनोज जायसवाल ,अहमद कुरेशी शकील रहमानी ,राज प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह दिनेश मिश्रा राकेश तिवारी विजय श्रीवास्तव रामकरण कोरी, बजरंग बहादुर सिंह,अनूप मिश्रा, नीलम शर्मा बसंत मिश्रा,कलूट शर्मा ,वीरू सिंह, मनीष सिंह डॉक्टर जब्बारअली, राजेश चतुर्वेदी, श्रीकांत मिश्रा, मनीष राय, करण त्रिपाठी, जय प्रताप गुप्ता आदि शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya