पूर्व मंत्री पंडित सिंह का निधन, शोक की लहर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी में जो खालीपन आया है उसे भरना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंडित सिंह ने समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने पंडित सिंह के निधन को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पार्टी ने एक ऐसे महान नेता को खो दिया है जिसने समाजवादी पार्टी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने पंडित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित सिंह जैसे नेताओं के दम पर ही समाजवादी पार्टी ने जर्रे से सितारे तक का सफर तय किया ,पंडित सिंह के निधन से न सिर्फ समाजवादी पार्टी बल्कि अन्य दलों में भी दुख का माहौल है ।पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि पंडित सिंह ने गोंडा के साथ-साथ फैजाबाद जिले में भी अपना वर्चस्व कायम रखा और यहां के लोग भी उन्हें अपना मानते थे ।

पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसकी जगह को भरना आसान नहीं होगा। पूर्व विधायक अभय सिंह ने भी पंडित सिंह के निधन को दुखद बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। एमएलसी हीरालाल यादव व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने पंडित सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पंडित सिंह के निधन से पार्टी को गहरा धक्का लगा है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पंडित सिंह के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई ।उन्होंने बताया कि सभी नेताओं ने पंडित सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़े  हादसे में एक मौत, दो महिलाएं घायल

श्री सिंह के निधन पर महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, एजाज अहमद, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह, पारस नाथ यादव, राहुल सिंह, छोटेलाल यादव, पार्षद हाजी असद अहमद ,दानबहादुर सिंह, राम अचल यादव ,ब्रिजेश सिंह चौहान, मोहम्मद शोएब ,जेपी यादव, शिवबरन यादव पप्पू , तरजीत गौड, नंदू गुप्ता, अंसार अहमद बब्बन, अजय विश्वकर्मा, राकेश कुमार, महंत अनिल मिश्रा, महंत बाल योगी रामदास, चंदन सिंह यादव ,घनश्याम यादव, जगन्नाथ यादव, दुर्गेश वर्मा आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya