साहित्यकार यतीन्द्र मोहन मिश्र का पूर्व राज्यमंत्री ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सुविख्यात गायिका लता मंगेशकर पर प्रकाशित कृति के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे वरिष्ठ साहित्यकार यतीन्द्र मोहन मिश्र को लन्दन में अन्तर्राष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान 2018 से अलंकृत किया गया। लन्दन से लौटकर अयोध्या पहुॅंचे वरिष्ठ साहित्यकार श्री मिश्र का सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने टीम के साथ पहनाकर व बुकें भेंटकर अयोध्या स्थित राजसदन में जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्री मिश्र को 29 जून को लन्दन में अन्तर्राष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान 2018 से अलंकृत किया गया था। लन्दन में यूके हिन्दी समिति वातायन सस्ता एवं वाणी प्रकाशन नई दिल्ली के संयुक्त आयोजन हिन्दी महोत्सव में अलंकृत किया गया। यह पुरस्कार भारत के उच्चायोग के सांस्कृतिक केन्द्र नेहरू सेन्टर लन्दन में दिया गया। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री श्री पाण्डेय ने स्वागत के उपरान्त कहा कि साहित्य जगत में पूरे देश व दुनिया में अपना नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार यतीन्द्र मोहन मिश्र पर फैजाबाद अयोध्या ही नहीं पूरे देश को गर्व है। वरिष्ठ साहित्यकार श्री मिश्र ने पूरे देश व फैजाबाद अयोध्या को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। वरिष्ठ साहित्यकार श्री मिश्र का अभिनन्दन करने वालों में सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, अंजनी गर्ग, पार्षद अजय पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, चैधरी बलराम यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, रोहित शर्मा, उमेश यादव, मनीष पाण्डेय, महेन्द्र शुक्ला बमबम यादव आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya