हाईस्कूल में जनपद टॉपर रिद्धिमा पाण्डेय को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली रिद्धिमा पाण्डेय का आज समाजवादी पार्टी ने उसके घर जाकर सम्मान किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने आज रिद्धिमा के घर जाकर उसे स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने रिद्धिमा के माता पिता को बधाइयां देते हुए रिद्धिमा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह तय किया है कि पूरे प्रदेश के मेधावीओं को वे सम्मानित करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की है कि उनकी ओर से 51-51 लैपटॉप पूरे प्रदेश में हाईस्कूल, इण्टर टापर छात्र-छात्राओं को वितरित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी नौजवानों की प्रगति और सम्मान के लिए सदैव प्रयासशील रही है। समाजवादी सरकार में कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण योजना से छात्र-छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुले थे। नौजवानों के सपनों को साकार करने में इन योजनाओं का बड़ा हाथ रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि रिद्धिमा ने हाई स्कूल की परीक्षा में अव्वल आकर जिले का मान बढ़ाया है ऐसे मेधावी आने वाले समय में अन्य बच्चों के लिए उदाहरण बनते है। श्री पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से मेधावीओ को आगे बढ़ाने के लिए हर सहयोग करती रही है और आगे भी वह अपनी इस नीति को कायम रखेगी। पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन के साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रिद्धिमा के घर जाकर उसकी सफलता पर उसे बधाइयां दी। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने रिद्धिमा के पिता महेंद्र पाण्डेय व माता अमिता पाण्डेय को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, अंजनी कुमार पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya