युवाओं को पूर्व मंत्री ने दिलाई सपा की सदस्यता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन और महानगर कमेटी के अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नए साथियों ने आगामी विस चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। अब आगामी 2022 के विस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रत्नेश शरण दास, अभिषेक तिवारी, गोलू रावत, संजय रावत, विशाल पांडेय, आलोक सिंह, जोगिंदर यादव, विशाल यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, रंजीत वर्मा, अर्जुन मौर्या, राम यज्ञ, सरजू मौर्य शामिल रहे। इस दौरान हामिद जाफर मीसम, श्री चंद यादव,अपर्णा जसवाल, रिक्की यादव, संजीत सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya