अनियंत्रित वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज।  कस्बे में अनियंत्रित वाहन से घर जा रहे मजदूर युवक को जबरदस्त टक्कर लग गई। गम्भीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक़ 38 वर्षीय मोतीलाल निवासी ग्राम चन्द्रदीप अम्बेडकर नगर गोसाईगंज कस्बे से सोमवार रात्रि साढ़े नौ बजे साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही कस्बे के पोस्ट आफिस गली के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर दूर जा गिरे।

टक्कर मारने वाला वाहन चाक मौके से फरार होने में सफल रहा। वाहन कस्बे के एक होटल मालिक व बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता का बताया जा रहा है। हादसा होते ही भीड़ जुट गई।मामले की सूचना परिजनों को दी गई। लोगों की मदद से मण्डलीय अस्पताल दर्शननगर पहुंचाया गया। जहां मोतीलाल ने दम तोड़ दिया। मौत होने की जानकारी

मिलते ही चीख पुकार मच गयी। मृत मजदूर के पांच छोटे छोटे बच्चे है। मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था।एसएचओ केके मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  स्वामी रामशरणचार्य महाराज ज्योतिषी का 102 वर्ष की अवस्था में निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya