पूर्व मंत्री ने सपा पार्षदों को दिए चुनावी टिप्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सपा महानगर कार्यालय गुलाबबाड़ी में सभी 60 वार्ड के पार्षदों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन द्वारा सभी पार्षदों को चुनावी टिप्स दिए गए ,पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव में आपका अहम रोल है आप सब अपने वार्डो में रोज़ एक बैठक कर समाजवादी द्वारा कराए विकास को जनता को बताए ,जो पार्षद हार गए वो और कड़ी मेहनत करे ,क्योंकि भाजपा अखिलेश यादव की जनता में लोकप्रियता से घबरा गई है,आज विकास के नाम पर भाजपा के बताने को कुछ नही है, आज जनता मंहगाई ,कानून व्यवस्था, बेरोज़गारी से परेशान है

,2022 में जनता समाजवादी की सरकार बनाना चाहती है, जनसंपर्क में तमाम जनता ने अपना दुख दर्द हमलोगों बताया,2022 में समाजवादी की सरकार आपने पर उत्तर प्रदेश को एक खूबसूरत प्रदेश बनाया जाएगा जिसमे जनता खुशहाली का जीवन जी सके, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी पार्षद अपने वार्डो में जनसंपर्क तेज़ कर दे ,सरकार आने पर अयोध्या को कर मुक्त के साथ साथ जो विकास ठप्प हो गया है उसको कराया जाएगा ,

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव,पूर्व प्रदेश सचिव मो हलीम पप्पू,वसी हैदर गुड्डू,बब्बन प्रधान,पार्षद हाजी असद,रिज़वान हसनैन, मो अपील बबलू,महेंद्र शुक्ला, उमेश यादव,टिंकू पाल,अर्जुन यादव सोमू,जगत नारायण यादव,इरशाद इदरीसी, राम अजोर यादव,नौशाद राईन,मो सादिक बाबू,कमलेश सोलंकी, राहुल यादव पिंटू,लक्ष्मण कनौजिया,फरीद क़ुरैशी,देवेश सिंह मिककी, शाहबाज़ लकी,वक़ार अहमद,अजय पांडे,जावेद राईन,प्रभु नाथ जायसवाल, अजय विश्कर्मा,अखिलेश वैश्य,हरीश सावलानी, रवि साहू,अमित यादव,टोनी सिंह ,वीरेंद्र गौतम,संजय सोनकर, अंजनी पांडे,रमेश यादव आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला मामले पर हुई श्रद्धांजलि सभा

सपा कार्यकर्ता घर-घर लगाएंगे साइकिल का झंडा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। सपाई अब घर-घर पहुंचकर लोगों को साइकिल का झंडा सौंपेंगे तथा अखिलेश सरकार की उपलब्धियों सेरूबरू कराएंगे।सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्देश दिया है कि पार्टी का झंडा घर-घर लगाएं।

इसके अलावा घरों, साइकिल, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों पर लगाए। उन्होंने बताया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द लोगों के घरों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराएं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya