पुलिस लाइन में भव्य परेड के साथ हुआ ध्वजारोहण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने परेड़ का किया निरीक्षण दी शाबासी

अयोध्या। पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंण्ठ तिवारी द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में भव्य परेड की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ 72वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारम्भ किया गया। ध्वजारोहण के उपरान्त मुख्य अतिथि नीलकण्ठ तिवारी द्वारा परेड का निरीक्षण कर शाबासी दी गयी। तदोपरान्त परेड कमाण्डर राजेश कुमार (क्षेत्रा0 अयोध्या) के नेतृत्व में जनपद अयोध्या के विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मियों के द्वारा सलामी मंच के सामने से भव्य परेड गुजरी। परेड कमाण्डर के रूप में प्रथम कमाण्डर श्री राजेश कुमार (क्षेत्रा0अयोध्या), द्वितीय कमाण्डर सुश्री श्रुति गुप्ता (क्षेत्रा0 प्रशि0) एवं तृतीय कमाण्डर सूबेदार अमीचन्द रहें। इस अवसर पर परेड द्वारा हर्ष एवं फायर ब्रिग्रेड द्वारा तिरंगा फव्वारे की भव्य प्रस्तुति की गयी। परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं जनमानस को इस अवसर पर सम्बोधित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं जनता के व्यक्तियों जिनके द्वारा समाज हित का उल्लेखनिय कार्य किया गया, को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक गोशईगंज इन्द्रप्रताप उर्फ खब्बू तिवारी सहित मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल एम.पी. अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डा0 संजीव गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक / एसएसपी अयोध्या दीपक कुमार, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथिजन द्वारा परेड की भव्यता एवं साज सज्जा हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री दीपक कुमार की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत

सम्मानित होने वाले मुख्य अधिकारी/कर्मचारी

1.निरीक्षक को0 नगर, नितीश कुमार श्रीवास्तव (शौर्य सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
2.थानाध्यक्ष पूराकलंदर, संतोष कुमार सिंह (प्रशंसा सेवा सम्मान चिन्ह, सिल्वर)
3.मु0आ0 ना0पु0, श्री रामआसरे सरोज (उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह)
4.मु0आ0 चालक, अच्छेलाल (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)

रैतिक परेड में भागीदारी करने वाले उत्कृष्ट टोली जिनमें क्रमशः प्रथम पुरूस्कार पुलिस लाइन की टोली, टोली कमाण्डर उ0नि0 आशीष कुमार यादव, द्वितीय पुरूस्कार नागरिक पुलिस टोली कमाण्डर उ0नि0 यादव राजेश रामदेव, तृतीय पुरूस्कार महिला नगरिक पुलिस टोली कमाण्डर उ0नि0 नेहा इसरार खाँ को प्रदान किया गया। इसके साथ आरक्षी प्रमोद कुमार झांकी यातायात पुलिस, चालक रामप्रसाद पाण्डेय झांकी फायर सर्विस को पुरूस्कृत किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya