अलग अलग विवाद और मारपीट में पांच घायल, छह का शांति भंग में चालान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के शहर सर्कल में मारपीट और विवाद की अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। विवाद में शामिल कुल छह लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट क्षेत्र में हुई एक मारपीट में गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र स्थित खुटभार निवासी 48 वर्षीय गौतम कुमार पुत्र तिलक प्रसाद और गुप्तार घाट क्षेत्र में हुई मारपीट में वंदना यादव पुत्री विनोद शिवानी यादव 32 वर्ष पत्नी विनोद सुमन निषाद 42 वर्ष पत्नी राजकमल व संजू निषाद 35 वर्ष पत्नी श्याम बाबू को चोट आई थी।

पुलिस में सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग में अयोध्या कोतवाली के शाहनवाज दर्शन नगर निवासी 44 वर्षीय मंसाराम पुत्र राम जन्म नगर कोतवाली के लाल बाग न्यू कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग कसौधन पुत्र आनंद शिव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आयुष सिंह पुत्र बीपी सिंह कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी 18 वर्षीय राघवेंद्र प्रताप पुत्र चंदन गद्दोपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामदयाल तथा नगर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद खलील के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए इनका शांति भंग में चालान किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya