अयोध्या में 5 सितम्बर को होगा आइसा का जेन जी राइजिंग महाजुटान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रेस क्लब फैजाबाद में छात्रों-नौजवानों को सम्बोधित करेंगी आइसा की नेहा बोरा

अयोध्या। बदहाल शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था, बढ़ती फीस, शिक्षा का निजीकरण, मंहगी होती शिक्षा, बंद होते विद्यालय, शिक्षकों की कमी, विद्यालयों में सामान्य सुविधाएं, रोजगार और छात्र संघ बहाली जैसे अहम मुद्दों को लेकर आइसा का जेन जी राइजिंग महाजुटान 15 सितंबर को प्रेस क्लब फैजाबाद में होने जा रहा है।

कार्यक्रम आयोजक आइसा नेता राम सिंह व भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में जंतर मंतर आंदोलन की प्रमुख नेता व आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली एवं आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

नेताओं ने कहा कि मर्जर के नाम पर 94000 स्कूलों को बंद कर दिया गया। शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं की जा रही है। प्रदेश में लाखों सरकारी पद रिक्त हैं, उन्हें भरा नहीं जा रहा है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव है जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

नेताओं ने कहा कि आज बेरोजगारी की स्थिति भयावह होती जा रही है। जो छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। चंद पदों पर निकलने वाली भर्तियां पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं जिससे युवाओं में घोर निराशा का भाव उत्पन्न होता जा रहा है और उन्हें आजीविका के लिए पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि आइसा द्वारा निकाली गई जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा छात्रों-युवाओं के सवालों पर विराट छात्र आंदोलन के निर्माण के लिए छात्रों-नौजवानों को एकजुट करेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya