-तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद
अयोध्या। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि रायगंज चौकी प्रभारी शेखऱ नाथ सिंह की पुलिस टीम के साथ मौनीबाबा अन्डर पास के बगल मदरहिया जाने वाले कच्चे रास्ते से गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र स्थित मूड़ाडीहा निवासी महेश कुमार वर्मा व सोहास करमोहनी निवासी गोमती आजाद,मनकापुर कोतवाली के ग्राम नकछेद पुरवा जिगना बाजार निवासी श्यामपाल आजाद व लवली आजाद तथा हरदोई जनपद के शहर कोतवाली स्थित सुरजीपुर कालोनी निवासी भन्नू को गिरफ्तार किया है।
तलाशी में इनके पास से एक तंमचा-कारतूस,एक चाकू,दो सब्बल,दो टार्च, तीन पेचकस,लोहे की एक आरी,10 चाबी,एक तार कटर,तीन रिंच बरामद हुआ है। पूछताछ में इन लोगों ने वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्र होने की बात कही है। महेश कुमार के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गैगस्टर समेत चोरी-लूट,आयुध अधिनियम,ठगी-धोखाधड़ी और जानलेवा हमला के 13,श्यामपाल के खिलाफ आयुध अधिनियम,लवली आजाद व गोमती आजाद पर जानलेवा हमला और लूट का एक-एक तथा भन्नू के खिलाफ सीतापुर-हरदोई में आयुध अधिनियम,जानलेवा हमला,चोरी आदि का चार मामला दर्ज मिला है।