अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा सुशासन दिवस के रुप में मना रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या मणिपर्वत स्थित वृद्धाश्रम में 111 कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि देश के विकास व राष्ट्रहित सर्वोच्च की अवधारणा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने और प्रखर किया। सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच की विपक्षी दल के नेता भी प्रशंसा किया करते थे। अटल जी के पदचिन्हों पर चलकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित कर रही है। योजनाओ का लाभ बिनाभेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अटल के पदचिन्हों पर चलकर किया जायेगा विकास : ऋषिकेश उपाध्याय
109
previous post