पहले हादसा फिर डिलेवरी,जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दो घायलों को भर्ती कर किया जा रहा उपचार

अयोध्या। प्रसव पीड़िता को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल ले जा रहा बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। हादसा आमने सामने दो बाइकों की टक्कर के चलते हुआ। घायल होने के चलते गर्भवती महिला समेत 3 को उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद गर्भवती महिला को बच्चा पैदा हुआ है। हादसे से दुखी परिवार जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ होने को लेकर खुश है।

बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार निवासी विवाहिता सरिता पत्नी दिनेश कुमार नौ माह की गर्भवती है। प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार की देर शाम उसका पति अपनी बाइक से प्रसव पीड़िता को लेकर अस्पताल आ रहा था। बेटा 14 वर्षीय रिशांत अपनी मां को पकड़े हुए था। जैसे ही यह लोग थाना क्षेत्र के गांव सरियावां के पास स्थित आरा मशीन के निकट पहुंचे,इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार कुल 4 लोग घायल हो गये।

मामले की सूचना पर रामलाल ने रानी बाजार निवासी 32 वर्षीय दिनेश पुत्र रामगुलाम, इनके बेटे 14 वर्षीय रिशांत तथा इसी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी 40 वर्षीय जगन्नाथ पुत्र बरखू को और राजेश कुमार ने अपनी गर्भवती बहन सरिता पत्नी दिनेश कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रात में चारों को उपचार के लिए लाया गया था। चोट गंभीर होने के चलते दिनेश तथा जगन्नाथ को भर्ती कर लिया गया वही गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायलों को भर्ती कराने वाले रामपाल और राजेश कुमार का कहना है कि देर रात लड़का पैदा हुआ है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हादसे में घायल भारतीय लोगों का भी इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े  अवध इंटरनेशनल स्कूल में मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

घायल बुजुर्ग लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के दौरान एक बुजुर्ग को बाइक ने साइड मार दी। हादसे में बुजुर्ग को गंभीर हेड इंजरी के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के 52 बाजार निवासी 52 वर्षीय रामकृष्ण तिवारी पुत्र जगन्नाथ देर शाम सड़क के इस पार से उस पार जा रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक बाइक से उनको साइड लग गई तथा वह नीचे गिर पड़े। मामले की जानकारी पर बेटे भीम तिवारी ने उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रोड क्रॉस करते समय हादसे का शिकार एक बुजुर्ग को लाया गया था। गंभीर हेड इंजरी के चलते उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला,भर्ती

अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रौनाही थाना के सत्ती चौरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास हुआ। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह 10 बजे रौनाही थाने का सिपाही जय कुमार यादव एनएचएआई की एंबुलेंस के ईएमटी राम बक्स वर्मा के साथ 40 वर्षीय राजकुमारी को लाकर भर्ती कराया है। सिपाही ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। यह अपना हाल पता आदि भी नहीं बता पा रही है।

**

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya