एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-8,662 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से किया गया अपमार्जित, अन्तिम सूची में कुल 16,50,655 मतदाता

अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 को किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों का परिचय प्राप्त करते हुए अवगत कराया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अवसर पर कुल 19,07,800 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किये गये थे, जिसमें से 15,70,258 मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा डिजिटाइज्ड किया गया था। कुल 93.23 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हुई थी। नो मैपिंग की संख्या-12,9,155 तथा तार्किक विसंगतियों की संख्या-3,56,627 थी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कुल-4,85,717 मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनसे दस्तावेज प्राप्त करते हुए सुनवाई की कार्यवाही की गई जिसके अनुसार कुल-7,274 मतदाताओं द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने के कारण अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो सके हैं।

आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को जनपद में कुल-15,70,258 मतदाता थे आयोग द्वारा नियत दावे एवं आपत्तियों की अवधि में 89,059 मतदाताओं का नाम परिवर्धन/बढ़ा है तथा 8,662 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किया गया है। अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल-16,50,655 मतदाताओं में से पुरुष मतदाता 8,84,096 महिला मतदाता 7,66,495 तथा थर्ड जेण्डर 64 हैं। उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची हार्ड एवं साफ्ट प्रति में पेन डाइव के साथ प्राप्त करायी गयी। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिभाग करने एवं मतदाता सूची को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु दिये गये सुझाव/सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर सर्किल की दो पुलिस चौकियों पर प्रभारी नहीं

उक्त के अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बी०एल०ओ०, बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों को ससमय कार्य सम्पादित कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक के अवसर पर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी राघवेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अन्सार अहमद, जिला संयोजक बहुजन समाज पार्टी मुस्तफा अली, जिला उपाध्यक्ष इण्डिय नेशनल कांग्रेस उमेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष विधिमंत्र, अपना दल (एस) राम प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अनिल कुमार प्रजापति, जिला सयुक्त सचिव सी०पी०आई०एम० विनोद सिंह उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya