पिंक बूथ पर दो महिलाओं के बींच हुई मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– महिला सिपाहियों ने बींच बचाव कर कराया शांत

अयोध्या। वैक्सीनेशन के लिए बने महिलाओं के पिंक बूथ पर दो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गई।विवाद इतना बड़ा देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही इस दौरान जिला महिला अस्पताल में मौके पर तैनात महिला होमगार्ड मामला शांत कराने पहुंची। बीच-बचाव में महिला होमगार्ड को हल्की चोटें आईं। कड़े प्रयास के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद अतिरिक्त महिला सिपाहियों को व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया।

आपको बताते चलें कि मामला जिला महिला अस्पताल में बने महिलाओं के पिंक बूथ का है। सुबह करीब 11 बजे से वैक्सीनेशन के लिए महिलाओं की कतारें लग गईं। मगर वैक्सीनेशन नहीं शुरू हो सका।दरसअल बिलंब पर इंटरनेट सर्वर की समस्या बताई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि सर्वर प्रॉब्लम होने के चलते कोड नहीं जनर्रेट हो रहा है।

इससे पिंक बूथ पर लगी महिलाओं की लंबी कतार में आक्रोश आ गया। इसी बीच लाइन में जगह को लेकर दो महिलाओं में हुआ झगड़ा शुरू हो गया। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान परिसर में अफरातफरी मच गई। महिला सिपाहियों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। वही जब घटना की जानकारी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी घनश्याम सिंह को फोन किया गया तो कॉल नहीं उठा।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya