जमोली में लगी भीषण आग, 6 घरों की गृहहस्थी जलकर राख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधायक राम चन्द्र यादव ने राशन सामाग्री सहित दी आर्थिक सहायता

रुदौली। रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहबन नगर मजरे जमोली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।जिससे 6 घर जलकर राख हो गए।सूचना पर पहुचे रुदौली भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने अग्नी पीड़ित परिवार से मिलकर राशन सामग्री वितरण किया और साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।

जानकारी के मुताबिक रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमोली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गांव के किरसन लाल निषाद,आलिया,फुरकान,नूर जंहा,भवानी प्रसाद निषाद,राम नेवाज के घरों की सारी गृहहस्थी जलकर राख हो गई।आग इतनी भीषण थी कि जबतक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व डायल 112 को दिया जबतक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुचती तबतक 6 घर जलकर राख हो गए।फायर बिग्रेड को देरी देखते हुए ग्रामीणों ने आग की विधायक राम चन्द्र यादव को दी विधायक ने तत्काल घटना की सूचना बाराबंकी डीएम को दिया।

डीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को भेजा। सूचना पर पहुँचे रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने अग्नि पीड़ित परिवार को राशन सामग्री किट जैसे दाल चावल आटा सरसों तेल लाई चना व साड़ी बर्तन व जरूरत की दैनिक सामग्री वितरण किया।साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान किया। विधायक श्री यादव ने राम सनेही घाट एसडीएम दिव्यांसु पटेल से फोन पर वार्ताकर नुकसान का आंकलन कर तत्काल सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू समाजसेवी जगन्नाथ यादव राजेश शर्मा विनोद बाबा कमलेश रावत राम जीत राम देव यादव कुलदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya