प्राइवेट बस व ट्रक में भीषण टक्कर, पांच की मौत, 40 घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बूथ नम्बर 4 पर हुआ हादसा

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के बूथ नम्बर 4 पर शुक्रवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बाईपास स्थित बूथ नम्बर 4 पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस यूपी 42 बीपी 8598 जो लखनऊ से अंबेडकरनगर की तरफ जा रही थी के ऊपर ट्रक पलट गया। हादसे में जहां पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।\  वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

घटना की जानकारी पर पुलिस समेत तमाम आला अधिकारी आनन-फानन मौके पहुंचे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा जा रहा है। भीषण सड़क हादसे में भिड़न्त के बाद बस ट्रक के नीचे दबी गई है। बस में करीब 47 लोग सवार थे। कई सवारियां बस के अंदर फंसी हुई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। कई एंबुलेंस घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

आईजी, एसएसपी और डीएम समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे की वजह से 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं घटना लेकर सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

इसे भी पढ़े  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जीपीएस में हुई गुडलक पार्टी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya