आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं त्यौहार : ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

अयोध्या। समाज परंपरा से और परंपरायें त्यौहारों से चलती है। त्यौहार हमें मतभेद भुला कर आपसी सौहार्द बनाये रखने का संदेश देते हैं। इस होली मिलन समारोह पर हमें मतभेद भुलाकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। रविवार को यह बातें बतौर मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कही। वह अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी विजय पाल सिंह थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक दुबे ने तथा संचालन बृजेंद्र दुबे ने किया।समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसके बाद संगठन पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि महापौर तथा विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी श्री सिंह का बैच अलंकरण कर उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है की अयोध्या विश्व की सर्वश्रेष्ठ नगरी के रूप में स्थापित हो।इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विकास की तमाम योजनाओं को अयोध्या के विकास में लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास को लेकर व्यापारियों को उजाड़ने की जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं वह एकदम गलत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी व्यापारी को उजाडा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी और व्यापार मंडल संगठन आश्वस्त हो जायें कि अयोध्या का विकास करने के लिए करीब 85 प्रतिशत व्यापारी विस्थापित नहीं किए जाएंगे जबकि जिन 15 प्रतिशत व्यापारियों के विस्थापन की जद में आने की संभावना है उन्हें विस्थापन से पहले बसाया जायेगा और इसे लेकर कार्य योजना पूरे शबाब पर है।महापौर ने विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने पर आभार जताते हुए संगठन के पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी श्री सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। लोगों को आपसी मतभेद भुला कर इस त्यौहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित

समारोह को जिलाध्यक्ष दीपक दुबे,मंडल उपध्यक्ष ए.एन.पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष संजना गुप्ता, जिला प्रभारी राजेश वासवानी, सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।समारोह में मुख्य रूप से घनश्याम तिवारी सुडडू, महानगर अध्यक्ष नवमी लाल गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह,मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह सिंगर,जिला उपाध्यक्ष गोपाल जयसवाल, अतुल शर्मा,रविंद्र कुमार, घनश्याम अग्रहरि,एसपी विश्वकर्मा,विष्णु प्रकाश मिश्रा, उमेश सिंह,उर्मिला गौड,सरोज, नीरज पाठक,करुणा पांडेय, रत्नाकर दुबे,सुशील दुबे,मोहित व ओम रामानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya