अयोध्या। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराने के लिए देश के कोरोना योद्धा दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अयोध्या पुलिस के जवान दिन रात मुस्तैदी से तैनात है ताकि लोगो की हरसम्भव मदद की जा सके। अयोध्या पुलिस जरूरतमंद लोगों की मदद तो कर ही रही है साथ ही अब जनपद की महिला सिपाहियों ने अपनी ड्यूटी के साथ ही फुल फेस मास्क बनाने का कार्य भी शुरू किया है। महिला सिपाहियों द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क का वितरण जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य जरूरतमन्द लोगों में किया जाएगा। यह मास्क सूती कपड़े के थ्री लेयर का है जिन्हें अच्छी धुलाई के पश्चात पुनः किया जा सकेगा। पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के अतिरिक्त समय में सूती कपड़े के थ्री लेयर मास्क बनाने का बीड़ा उठाया है। इस प्रकार के मास्क का प्रयोग अच्छी धुलाई के पश्चात पुनः किया जा सकेगा। मास्क बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन्हें जनपद के पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य लोगों में भी वितरित किया जाएगा।
119
previous post