सड़क दुर्घटना में कार सवार पिता-पुत्र घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

NH 330 A चमनगंज सारी मोड पर हुई दुर्घटना

मिल्कीपुर।थाना इनायत नगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत चमनगंज सारी मोड पर हुई सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र-घायल हो गए।थाना इनायत नगर के बसांवा पूरे बनई तिवारी निवासी विजय प्रकाश तिवारी एवं उसका पुत्र अथर्व तिवारी मारुति 800 कार से अयोध्या से वापस घर जा रहे थे तभी दोपहर 3 बजे वह सड़क  दुर्घटना का शिकार हो गए।

उनकी मारुति कार सड़क किनारे खड़ी हाफ डाला पिकअप से जा टकराई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक देवव्रत यदुवंशी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya