किसान का कटा सिर बरामद, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शनिवार को़ किसान का मिला था सर कटा धड़

रुदौली-अयोध्या। थाना मवई पुलिस ने शनिवार को ग्राम सैमसी में खेत की रखवाली करने गये किसान की हत्या करके धड़ से गायब सिर को बरामद कर लिया है। आरोपी धोखई की तलाश में दबिश दे रही है।

शुक्रवार रात सैमसी के रामनाथ कोरी खेत की रखवाली करने गये थे। शनिवार को उनका खून से लथपथ शव चारपाई के नीचे बरामद हुआ। हत्यारे रामनाथ का सिर काट ले गये थे। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, एसएसआई आरसी यादव, सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव ने घटना स्थल के निकट एक चबूतरे के पास से मृतक का सर बरामद कर लिया है।

बताया जाता है कि चबूतरे पर ही हत्या के आरोपी धोखई तंत्र मंत्र करता था। मृतक के भाई का आरोप है कि मामले में अभियुक्त धोखई पिछले कुछ दिनों से धारदार हथियार लेकर घूमता था। जिसके चलते अनहोनी की आशंका थी। घटना की रात रामनाथ ने अपने भतीजे को साथ ले जाने की बात कही थी। लेकिन बाद में वह अकेले गए। सुबह देर तक जब घर नहीं आए तो खोज में परिजन खेत पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। भतीजा रामबरन ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से अभियुक्त धोखई उसके पिता की हत्या की योजना बना रहा था। रात में अकेले पाकर उसने हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya