किसान हित का एकमात्र साधन किसान आंदोलन : सुरेश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

–छात्र नेता विकास वर्मा को बनाया गया भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की मासिक पंचायत नवीन सब्जी मंडी परिसर अयोध्या में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत को राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव ,राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने संबोधित करते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया और किसान हित का एकमात्र साधन किसान आंदोलन बताया। छात्र नेता विकास वर्मा को भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सुरेश यादव ने कहा कि किसानों के हित व किसानों को मान सम्मान स्वाभिमान से जीने के लिए, अपनी धरती को बचाने के लिए, फसलों के लाभकारी मूल्य लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करना होगा और आंदोलन करना होगा।

राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनकर अपने पद को पक्का कर लेवें श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों की समस्याओं का अन्देखी कर रही हैं जिसके लिए किसान आंदोलन करने होंगे।

अंत में भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करने हेतु सदस्यता अभियान चलाने और समस्या समाधान हेतु मजबूत आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। आगामी 21 सितंबर को तहसील परिसर सोहावल में किसान महापंचायत करने की घोषणा की गई पंचायत को सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य, शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा, दशरथ सिंह, देवी प्रसाद वर्मा, रवि शंकर पांडे, महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, राजेश मिश्रा, जगन्नाथ पटेल, जगदीश यादव, जितेंद्र कुमार, रामबचन भारती, मस्त राम वर्मा, मंसाराम वर्मा, डा0आर0एस0 सरोज, भूपेंद्र कुमार दुबे, तुलसीराम गोस्वामी, रविंद्र कुमार मौर्य ने संबोधित छात्र नेता विकास वर्मा को सर्वसम्मति से युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया. मासिक पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक को छोड़कर राजू बाबा, शिवराम शर्मा, बद्री प्रसाद पांडे सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन ज्वाइन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya