महाआंदोलन में शामिल किसानों को किया गया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाकियू राष्ट्रीय सचिव ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

अयोध्या । नव वर्ष 2022 के उपलक्ष में भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली के सीमाओं पर चलाए गए किसान महाआंदोलन में भूमिका निभाने वाले किसानों का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा जारी प्रशस्त/ सम्मान पत्र को कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों को देकर सम्मानित करते हुए भविष्य में किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए हौसला अफजाई किया।

प्रशस्ति पत्र पाने वालों में मंडल महासचिव श्रीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, अरविंद यादव, मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, जिला सचिव राम गणेश मौर्य, जगन्नाथ पटेल ,महानगर अध्यक्ष अजय यादव ,राम अवध किसान,लल्लू उपाध्याय, राम प्रकाश वर्मा, डॉ राम जन्म वर्मा, राजेंद्र वर्मा, बाबूराम तिवारी, राजमणि यादव, वीरेंद्र पांडे, देवी प्रसाद वर्मा ,उर्मिला निषाद ,धरमशिला, उषा देवी, पूनम मिश्रा, श्रीमती, उक्त अवसर पर तहरी भोज का भी आयोजन किया गया और अनिश्चितकालीन धरना 38 वे दिन जारी रहा जिसमें जितेंद्र प्रसाद, राजेश खन्ना, रामकरण, मालती मौर्या आदि लोग बैठे रहे।

इसे भी पढ़े  सावन झूला मेला : रामनगरी में अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर नजर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya