मोदी की कल्याणकारी नीतियों से खुश हैं किसान : राजा वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किया स्वागत

अयोध्या । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का गोरखपुर जाते समय अयोध्या में भाजपा पदाधिरियों के द्वारा स्वागत किया गया। एक स्थानीय होटल में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा कर 23 व 24 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जिम्मेदारियां तय की।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे। सभा में 5 लाख से अधिक किसान प्रतिभाग करेंगे। उन्होनें बताया कि भारत का किसान मोदी की किसान कल्याणकारी नीतियों से बेहद खुश है और मोदी के प्रति आभार प्रदर्शित कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव को जनपद अयोध्या की पूर्ण सहभागिता के लिए, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार पांडे को किसानों के महासम्मेलन में पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव क्षेत्रीय महामंत्री शिव नायक वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, इं रणवीर सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आकाश अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya