फैजाबाद-रायबरेली रोड़ फिर गड्ढे में हुआ तब्दील

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बारून, कुचेरा, इनायतनगर बाजार मे जानलेवा साबित हो रहे बडे़-बड़े गड्ढे

मिल्कीपुर। फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर 10 मीटर लंबा गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। थाना इनायतनगर के बारुन बाजार में पुरानी पुलिस चौकी के सामने स्थिति विशालकाय गड्ढा दो फीट गहरा होने के कारण जानलेवा साबित हो रहा है।इस गड्ढे में दर्जनों गाड़ियां पलट चुकी हैं।यहां भारी वाहनों का एक्सेल अक्सर टूट जाता है। रात में वाहनों को गुजरने में भारी असुविधा हो रही है मोटरसाइकिल व अन्य वाहन अक्सर गड्ढे में फंस जाते हैं। प्रतिदिन दर्जनों दुर्घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों को घायल होकर अस्पताल जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजकुमार चौहान,धर्मवीर चौहान,जितेंद्र यादव,सुधाकर तिवारी,राजनाथ चौहान,छंगू यादव, पंकज कौशल, धर्मेंद्र यादव,रवि साहू आदि लोगों का कहना है कि प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के बारे में प्रशासन संवेदनशील नहीं है। शिकायत करने के बाद भी सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए कोई नहीं आया। प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने के कारण आम लोगों में भारी जनाक्रोश है। प्रतिदिन लोगों के घायल होने से प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya