स्वेटर पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुमारगंज। राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला कुमारगंज में प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार मिश्र द्वारा हाई स्कूल तथा इण्टर के 60 गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर दिया गया।
स्वेटर पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के इस कदम की सराहना की प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में शासन द्वारा जूनियर कक्षाओं के छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वैग एवं किताबें दी जाती है लेकिन हाई स्कूल तथा इंटर के छात्रों को नहीं दिया जाता। विद्यालय द्वारा हाईस्कूल एवं इंटर के गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क किताबें एवं ड्रेस प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर दिलीप कुमार तिवारी, अभय प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी ,धर्मचंद मिश्र, अजय शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े  भाषा व संचार कौशल से संवरता है पत्रकारिता में करियर : प्रो. शेष गिरि राव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya