आमने-सामने हुए बाहुबली, फायरिंग व तोड़फोड का आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गोंसाईगंज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह, भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों में हुई भिड़ंत

– महराजगंज थाने के कबीरपुर चौराहे की घटना

 

 घटना के बारे में जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय

 

अयोध्या। गोसाईंगंज विधानसभा में फ़िर एक बार दो बाहुबलियों के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गई।भिड़ंत के बीच फायरिग की भी बात सामने आई है। घटना देर रात्रि करीब नौ बजे थाना महराजगंज के नेवकबीरपुर चौराहे की है। जहां सपा प्रत्यासी अभय सिंह और भाजपा प्रत्यासी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह जनसम्पर्क कर रहे थे।उसी दौरान दोनों के काफिले का आमना-सामना चौराहे पर हो गया।

सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि जनसम्पर्क के दौरान उनके काफिले पर सामने से आ रहे काफिले के लोगों द्वारा अवैध रूप से गोलीबारी की गई। जिसमें सपा प्रत्याशी अभय सिंह बाल-बाल बच गए।वंही भाजपा समर्थक विकाससिंह का आरोप है कि वह अपने समर्थकों के नेवकबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के लिए चार पांच गाड़ियों के साथ प्रचार कर रहे थे। उसी समय सपा के लोग आकर तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया। विरोध पर कई राउंड हुई फायरिंग किया। जिसमे भाजपा नेता विकास सिंह बाल बाल बचे परंतु भाजपा की प्रचार कर रही आधा दर्जन गाडियां बुरी तरीके से तोड़ फोड़ दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फायरिंग समाजवादी के प्रत्याशी स्वयं अभय सिंह कर रहे थे। इस घटना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता में काफी रोष है सभी कार्यकर्ता भरी संख्या में थाना में इकट्ठा होकर महाराजगंज थाने पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए अपने ऊपर बार-बार हमला करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना महारागंज क्षेत्र में एक पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक और दूसरी पार्टी के समर्थक की गड़ियां आमने-सामने हुई थी दोनों पक्षों से किसी को कोई जाहिरा चोट नहीं है, दोनों पक्षों में एक दो लोगों को मामूली चोटे हैं। गाड़ियों के सीसी टूटे हैं घटना की जांच की जा रही है दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दी जा रही है जांच कर घटना अभियोग पंजीकृत करके जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya